जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में होगी बड़ी कार्यवाही जनपद के सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य होगा

भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद गौतम बुध नगर में जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही होने जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के चिन्हित सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य बड़े स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयास से इस कार्य के लिए भारत की स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन आगे आई है। विगत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद में इस बड़े कार्य को संपन्न कराने के उद्देश्य से भारतीय जैन संगठन संस्था के प्रतिनिधि द्वारा कंप्यूटर डिस्पले के माध्यम से अधिकारियों के सम्मुख अपना प्रेजेंटेशन किया, जिसमें जिलाधिकारी के अलावा सभी अधिकारियों के द्वारा यह कार्य कराए जाने की अपनी सहमति प्रदान की गई। ज्ञातव्य हो कि स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन जिला प्रशासन के साथ एमओयू साइन करने के उपरांत युद्ध स्तर पर इस कार्यक्रम को शुभारंभ करेगा। एमओयू साइन होने के उपरांत जनपद के सभी 1000 तालाबों की खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। आयोजित प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी गण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 



Popular posts
प्रो सॉफ्ट के सॉफ्टवेयर डेवलपर ने जालसाजी बनाया भोले भाले इंसान को बेवफुफ।
कोरोना’ का संक्रमण रोकने हेतु विश्‍वभर में हिन्दू संस्कृति के अनुसार आचरण आरंभ होना ही हिन्दू धर्म की महानता !
Image
कोरोना को लेकर महकमा अलर्ट, बनेगा आइसोलेशन वार्ड
सेक्टर 31 निठारी में समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक सद्भाव का संदेश देती होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
Image
थाना सेक्टर 39 पुलिस ने लूट की योजना बनाते 05 व्यक्तियों को महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मैट्रो पुल से थोड़ा आगे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है