ओयो / फाउंडर रितेश अग्रवाल समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर, 35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

बेंगलुरु. ओयो होटल्स एंड होम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल और 6 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक होटल व्यवसायी ने ओयो पर पिछले 5 महीनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। उसने ओयो पर 35 लाख रुपए बकाया होने का दावा किया है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।


ओयो ने हर महीने 7 लाख रुपए के किराए पर कमरे बुक किए थे: शिकायतकर्ता




  1.  


    बेंगलुरु के डोमलर कस्बे में स्थित होटल रॉक्सेल इन के मालिक बेट्स फर्नांडिस की शिकायत के मुताबिक ओयो ने उनकी होटल के कमरों की बुकिंग करते हुए हर महीने 7 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन मई से भुगतान नहीं मिल रहा।


     




  2.  


    एफआईआर में रितेश अग्रवाल के अलावा ओयो (साउथ) के हेड रोहित श्रीवास्तव, बिजनेस डेवलपमेंट हेड- माधवेंद्र कुमार और गौरब डे, फाइनेंस ऑफिसर- प्रतीक अग्रवाल, मंजीत सिंह और म्रिमोनी चक्रबर्ती के नाम हैं। इन सभी को गुरुवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।


     




  3.  


    ओयो ने कहा है कि शिकायकर्ता के खिलाफ काउंटर कंप्लेन दर्ज करवाएंगे। उन्होंने एक सिविल विवाद को सनसनीखेज बना दिया। उनके दावे गलत और मानहानि करने वाले हैं। हमारे वकील इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं।




Popular posts
प्रो सॉफ्ट के सॉफ्टवेयर डेवलपर ने जालसाजी बनाया भोले भाले इंसान को बेवफुफ।
कोरोना’ का संक्रमण रोकने हेतु विश्‍वभर में हिन्दू संस्कृति के अनुसार आचरण आरंभ होना ही हिन्दू धर्म की महानता !
Image
कोरोना को लेकर महकमा अलर्ट, बनेगा आइसोलेशन वार्ड
सेक्टर 31 निठारी में समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक सद्भाव का संदेश देती होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
Image
थाना सेक्टर 39 पुलिस ने लूट की योजना बनाते 05 व्यक्तियों को महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मैट्रो पुल से थोड़ा आगे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है